Dehradun to Ayodhya Air Fare: उत्तराखंड से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से (Air Fare) सिर्फ 1999 रुपये में हो सकेंगे बताया जा रहा है कि 7006 रुपये की फ्लाइट टिकट पर यह छूट 20 मार्च तक वैध रहेगी जबकि नियमित उड़ानों पर पूरा किराया लिया जाएगा, सभी उड़ानों का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार यानी 6 मार्च को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर करेंगे।
उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना के तहत 6 मार्च से 3 बड़े शहरों अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। उद्घाटन उड़ान के बाद आगामी 23 मार्च से नियमित उड़ानें हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी।
20 मार्च तक मात्र 1999 रुपए में देहरादून से अयोध्या
खास बात ये है कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने अयोध्या धाम जाने वाली फ्लाइट के किराए 7006 रुपए में बड़ी छूट दी है, जिसके तहत आगामी 20 मार्च तक मात्र 1999 रुपए में देहरादून से अयोध्या जाकर अपने आराध्य प्रभु रामजी के दर्शन कर पायेंगे।
देहरादून-अयोध्या फ्लाइट का ये है शेड्यूल
देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के तहत सुबह 9:40 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जो सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी वहीं अयोध्या से तय शेड्यूल के तहत दोपहर 12:15 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी, जो दोपहर 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।
