मां के लिए बिटिया का ऐसा प्यार...सिलबट्टे पर पीसते देखा मसाला तो पिघला दिल, गुल्लक फोड़ धनतेरस पर ले आई 'चिल्लर' से मिक्सी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 10:24 PM IST

हालांकि, जितने पैसे उसकी गुल्लक से निकले थे, वे मिक्सर ग्राइंडर (खाने-पीने के सामान पीसने वाली मशीन - मिक्सी) लेने में कम थे, मगर मां के प्रति कुमारी के प्यार को देख दुकानदार का दिल भी पिघल गया और उसने पैसे कम कर मिक्सी दे दी।

प्रेमचंद की एक कहानी है, ईदगाह। यह स्टोरी आज भी अपने मर्म की वजह मशहूर है। जब-जब लोग पढ़ते हैं, तो वह मानो उनके दिल को छू लेती है। किस्से में एक लड़का था, जो अपनी अम्मी के लिए तोहफे में चिमटा लाता है। आप सोच रहे होंगे कि भला लोहे का चिमटा ही क्यों? ऐसा इसलिए, क्योंकि रोटियां सेंकने के दौरान जब उसकी अम्मी के हाथ आग की तपिश से जल जाते थे तो वह उनका दर्द न देख पाता था।

Ladli Kumari

लाडली कुमारी ने धनतेरस पर अपनी मां को गिफ्ट में देने के लिए मिक्सी खरीदी है।

ऐसा ही एक असल किस्सा बिहार के दरभंगा में देखने को मिला। धनतेरस के मौके पर इस असल मार्मिक कहानी की नायिका लाडली कुमारी हैं। नन्हीं सी बच्ची को भले ही साफ तौर पर इस बात का बोध हो या न हो कि उसे भविष्य में क्या करना है, पर उसे इतना जरूर पता है कि मां जब सिलबट्टे पर खाने-पीने की चीजें पीसती है, तब उन्हें कितना समय लगता है। साथ ही कितनी तकलीफ होती है।

End of Feed