करतारपुर गुरुद्वारा साहिब परिसर में हुई डांस पार्टी, मांस-शराब परोसने का आरोप, छिड़ा विवाद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 02:01 PM IST

18 नवंबर को गुरुद्वारा दरबार साहिब परिसर में पीएमयू करतारपुर कॉरिडोर के सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी ने डांस पार्टी का आयोजन किया था।

Kartarpur Sahib Gurdwara: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल में करतारपुर दरबार साहिब गुरुद्वारा परिसर में एक डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद छिड़ गया है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन पर डांस पार्टी के आयोजन को लेकर सिखों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कई लोगों ने मांस और शराब का सेवन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

kartarput Sahib

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में पार्टी के आयोजन पर उठे सवाल

डांस पार्टी के साथ मांस-शराब का इस्तेमाल

सिरसा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, नारोवाल (पाकिस्तान) में पीएमयू करतारपुर कॉरिडोर समिति में करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन के स्थानीय उपायुक्त और डीएसपी शामिल थे। इन्होंने एक डांस पार्टी का आयोजन किया और इस दौरान शराब और मांस का सेवन किया। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पाकिस्तान सरकार से अपील करता हूं कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए।

End of Feed