देश

लालू यादव के यहां 'दही-चूड़ा' खाने पहुंचे नीतीश, अलाव की आग सेकते रहे लालू यादव, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 12:58 PM IST

Nitish Kumar : लालू का 'दही-चूड़ा' भोज हमेशा से ही बिहार की सियासत को नए रूप देता रहा है। लालू ने पूरे चार साल बाद एक बार फिर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। लालू का यह कार्यक्रम ऐसे वक्त में आयोजित किया गया है जब नीतीश कुमार इंडी अलायंस से नाराज बताए जा रहे हैं।

Nitish Kumar : मकर संक्रांति के दिन सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर पहुंचे और वहां पर दही-चूड़ा खाया। इस दौरान उनके पास बैठे लालू यादव अलाव की आग से खुद को सेकते रहे। इस मौके पर नीतीश के साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद थे। बिहार इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। लालू के इस 'दही-चड़ी' भोज को राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

चार साल बाद 'दही-चूड़ा' भोज का आयोजन

लालू का 'दही-चूड़ा' भोज हमेशा से ही बिहार की सियासत को नए रूप देता रहा है। लालू ने पूरे चार साल बाद एक बार फिर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। लालू का यह कार्यक्रम ऐसे वक्त में आयोजित किया गया है जब नीतीश कुमार 'इंडी'अलायंस से नाराज बताए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू की ओर से इस तरह का आयोजन काफी अहम माना जा रहा है।

अब राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है

समझा जाता है कि खरमास की समाप्ति के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। 'दही-चूड़ा' भोज के जरिए नेताओं के साथ एकजुटता एवं करीबी दिखाने की कोशिश भी की जा रही है। बिहार में ऐसे कई बड़े नेता हैं जिन्होंने अपने यहां 'दही-चूड़ा' भोज का आयोजन किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article