देश

Cyrus Poonawalla: साइरस पूनावाला को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 12:44 AM IST

Cyrus Poonawalla: पूनावाला (82) को बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ा। रूबी हॉल क्लिनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा, "साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा था और अब वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।"

Image

साइरस पूनावाला को दिल का दौरा

Photo : PTI

Cyrus Poonawalla: महाराष्ट्र के पुणे शहर में टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यहां एक अस्पताल में उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई। चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्या बोले डॉक्टर

पूनावाला (82) को बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ा। रूबी हॉल क्लिनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा, "साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा था और अब वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।"

हो रहे ठीक

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ''पूनावाला की डॉ. परवेज ग्रांट, डॉ. मैकले और डॉ. अभिजीत खारडेकर की निगरानी में एंजियोप्लास्टी की गई। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं और उनका स्वास्थ्य अब अच्छा है।''

End of Article