Arnab के बाद अब Murasu, तेजी से आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान, चेतावनी जारी

चक्रवात 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम बेहद खराब रहने वाला है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम: 2 नवंबर को यहां कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

Cyclonic Storm Murasu: चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब तूफान मुरासु तेजी से आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लेटेस्ट जानकारी भी दी है। आईएमडी ने ट्वीट किया, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान 'मुरासु' पिछले 6 घंटों में लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। आज, 2 नवंबर, 2026 को भारतीय समयानुसार 02:30 बजे यह तूफान उसी क्षेत्र में अक्षांश 13.6° उत्तर और देशांतर 82.5° पूर्व के निकट केंद्रित था, जो चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपटनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कावली (आंध्र प्रदेश) से 310 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 330 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 470 किमी दक्षिण में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और गंभीर चक्रवात के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है।

cyclone murasu

तूफान मुरासु दे रहा दस्तक

2 नवंबर, 2026 की मध्यरात्रि (23.30 बजे IST) से 3 नवंबर, 2026 की सुबह (4.00 बजे IST) के बीच नेल्लोर और नरसपुर के बीच, ओंगोल के निकट, 100 से 110 किमी प्रति घंटे की हवा की गति और 120 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

End of Feed