ओडिशा में तूफान की आहट से खलबली, आलू-प्याज सहित सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंचीं

ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने चेतावनी दी कि उन व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी करेंगे।

Odisha Vegetable price: तूफानी चक्रवात की आहट ने ओडिशा के बाजारों में आलू और प्याज सहित सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंचा दी हैं। आईएमडी के ओडिशा तट पर चक्रवात आने की भविष्यवाणी के बीच उपभोक्ताओं ने घबराकर खरीदारी शुरू कर दी है जिससे महंगाई बढ़ गई है। कटक के छत्र बाजार में मंगलवार को आलू की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। ओडिशा की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक मंडी में प्याज की कीमत भी 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Vegetables price

ओडिशा में सब्जियों की कीमत आसमान पर

सब्जी बाजारों में भारी भीड़

व्यापारियों ने कहा कि भुवनेश्वर के स्थानीय बाजारों में टमाटर 80 से 100 रुपये तक बिक रहा है। बीन्स, बैंगन, भिंडी, फूलगोभी जैसी अन्य सब्जियों की कीमत में भी 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सब्जी बाजारों में भारी भीड़ है क्योंकि उपभोक्ता चक्रवात के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में सब्जियों, विशेषकर आलू और प्याज का भंडारण करना चाहते हैं। तूफान के 25 अक्टूबर तक ओडिशा तट पर पहुंचने की आशंका है।

End of Feed