तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा तूफान फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

आईएमडी ने कहा कि चेन्नई के तट से लगभग 670 किलोमीटर दूर स्थित गहरा दबाव तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है और इसके चक्रवात फेंगल में विकसित होने की संभावना है।

Cyclone Fengal Tamil Nadu- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव बुधवार तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है, इससे तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। चक्रवात के बाद भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के त्रिची, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Cyclone

तमिलनाडु में तूफान फेंगल की आहट

तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा फेंगल

आईएमडी ने कहा कि चेन्नई के तट से लगभग 670 किलोमीटर दूर स्थित गहरा दबाव तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है और इसके चक्रवात फेंगल में विकसित होने की संभावना है। आने वाले चक्रवात के कारण पूर्वी तटीय राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को सुबह के अपडेट में मौसम विभाग ने कहा कि गहरा दबाव त्रिंकोमाली से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 580 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।

End of Feed