Cyclone Dana Tracker: चक्रवाती तूफान दाना से ओडिशा और बंगाल में भारी तबाही, 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द; 300 उड़ाने भी हुआ प्रभावित
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अपना असर दिखाने लगा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल चल रहा है। तटीय इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तूफान दाना के कारण ओडिशा के धामरा समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार की सुबह मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश हुई क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट और पड़ोसी ओडिशा के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। जानिए इस खबर पर हर अपडेट।
Cyclone Dana Tracker: चक्रवाती तूफान दाना से ओडिशा और बंगाल में भारी तबाही, 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द; 300 उड़ाने भी हुआ प्रभावित
