CWC Meeting : कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शुक्रवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद के हालात और जाति जनगणना कराए जाने के सरकार के फैसले पर चर्चा हुई और दो प्रस्ताव पारित किए गए। सीडब्ल्यूसी पहलगाम पर कांग्रेस सरकार के साथ है, जो भी फैसला सरकार लेगी हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। पूरा देश पाकिस्तान पर कार्रवाई का इंतेजार कर रहा है। सीडब्ल्यूसी ने जातिगत जनगणना पर सरकार से समयसीमा तय करने के लिए कहा।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक।
26 परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े
प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस कार्यसमिति पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ी है। इन परिवारों का दर्द पूरे राष्ट्र का दर्द है। कांग्रेस कार्य समिति केवल शब्दों में ही नहीं, बल्कि स्थायी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है। पूरा देश आज जवाबदेही, स्पष्टता और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। इस अक्षम्य और उकसावे भरे हमले के मद्देनज़र, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मानती है कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह वह क्षण है जब देश को एकजुटता, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प दिखाना चाहिए। हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर यह स्पष्ट संदेश देना होगा कि भारत एकजुट है और किसी भी परिस्थिति में उसकी एकता को कमजोर नहीं किया जा सकता।
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रस्ताव
- पहलगाम पर कांग्रेस सरकार के साथ है, जो भी फैसला सरकार लेगी हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं
- सुरक्षा चूक को भी देखने की जरूरत है, बार बार ऐसे वाकई क्यों हो रहे हैं
- सुरक्षा के मामले में सरकार की क्षमता पर सवाल खड़ा हो गया है
- सरकार की जिम्मेदारी पर शंका हो गया है
- पूरा देश इंतजार कर रहा है, पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है
- कांग्रेस की मांग सरकार आगे बढ़े
- सरकार क्या कर रही है इसकी कोई जानकारी नहीं है
- सरकार जल्द कार्रवाई करे और देश को रिजल्ट दे
सामाजिक न्याय/ जातिगत जनगणना पर दूसरा प्रस्ताव
- समयसीमा के अंदर सरकार जातिगत जनगणना करे सरकार
- जनता, कांग्रेस और राहुल गांधी के दबाव की वजह से जातिगत जनगणना का फैसला
कांग्रेस की 4 मुख्य मांगें
- जातिगत जनगणना की समयसीमा को सरकार तय करे.
- संपूर्ण जानकारी सामाजिक आर्थिक तौर पर ली जाए
- आरक्षण की सीमा को 50% से अधिक बढ़ाया जाए
- निजी शैक्षणिक और नौकरियों में आरक्षण मिले
