CUSAT Stampede: भगदड़ में चार छात्रों की मौत के बाद एक्सपर्ट कमेटी गठित, VC और शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 06:18 PM IST

CUSAT Stampede: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि मैंने इस मामले में कोचीन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से बात की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू की जा रही है।

CUSAT Stampede: केरल के CUSAT विश्वविद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव के दौरान मची भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई थी। वहीं कई अन्य घायल भी हुए थे। अब इस मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की गई है। केरल सरकार ने कहा है कि वार्षिक उत्सव के दौरान मची भगदड़ मामले की जांच के लिए उसने एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है।

CUSAT Stampede

भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई थी

उधर, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि मैंने इस मामले में कोचीन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से बात की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू की जा रही है। घटना पर दुख जताते हुए राज्यपाल ने कहा, यह एक बड़ी क्षति है, मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ्ज्ञ है, जिन्होंने अपने युवा और प्रतिभाशाली बच्चों को खो दिया।

End of Feed