Ayushman Arogya Mandir: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नाम बदल दिया है। अब इन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है, जिसमें हेल्थ सेंटरों का नाम बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने राज्यों को आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र के पोर्टल पर नए नाम वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीरें अपलोड करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, नए नाम वाले एबी-एचडब्ल्यूसी की नयी टैगलाइन आरोग्य परमं धनम होगी।
