Jalgaon Train Accident: 'आग लगने की कैसे फैली अफवाह', राहुल गांधी बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में अफवाह फैलने की वजह से रेल हादसे में मारे गए 13 लोगों में चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इस हादसे की तुरंत जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है।

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इस हादसे की तुरंत जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी

क्या कुछ बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन सुनिश्चित करें कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो।

End of Feed