CRPF naxals encounter : बीजापुर के भैरमगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का मुठभेड़ जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक जवानों ने जंगल को चारो तरफ से घेर कर रखा है। जवानों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
नक्सलियों को बड़ा नुकसान
मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में नक्सली मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। यह मुठभेड़ सुबह नौ बजे के करीब हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।
