CRPF Report Card: छह महीने में 40 नक्सली और 8 आतंकवादी ढेर, छत्तीसगढ़ साफ करने के बाद अब झारखंड पर फोकस

इस साल अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 48 नक्सलियों और आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और निर्णायक सफलता मान रही हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्ष 2026 की पहली छमाही (1 जनवरी से 13 जुलाई) के दौरान देशभर में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 48 आतंकवादी और नक्सली मारे गए, जबकि 336 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मान रही हैं।

End of Feed