Gujarat Rains: भारी बारिश से हर तरफ आफत, वडोदरा में घर की छत पर पहुंच गया मगरमच्छ- देखें वीडियो

गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में हो रही भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़े
  • वडोदरा में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा
  • वडोदरा के अकोटा स्टेडियम क्षेत्र में भारी बारिश के बाद घर की छत पर पहुंचा मगरमच्छ

Gujarat Rains: गुजरात में हो रही भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। खास तौर पर वडोदरा में हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हर तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। न सिर्फ आमजन बल्कि मगरमच्छ जैसे जानवर भी रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में वडोदरा के अकोटा स्टेडियम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक घर की छत पर मगरमच्छ पहुंच गया। इससे न सिर्फ दहशत फैल गई बल्कि हर कोई हैरान भी रह गया।

Rain Gujarat

गुुजरात में भारी बारिश

अब तक 26 लोगों की मौत

गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे। इस पुल से होकर पानी बह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

End of Feed