देश

Gujarat Rains: भारी बारिश से हर तरफ आफत, वडोदरा में घर की छत पर पहुंच गया मगरमच्छ- देखें वीडियो

गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है।

Image

गुुजरात में भारी बारिश

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में हो रही भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़े
  • वडोदरा में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा
  • वडोदरा के अकोटा स्टेडियम क्षेत्र में भारी बारिश के बाद घर की छत पर पहुंचा मगरमच्छ

Gujarat Rains: गुजरात में हो रही भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। खास तौर पर वडोदरा में हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हर तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। न सिर्फ आमजन बल्कि मगरमच्छ जैसे जानवर भी रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में वडोदरा के अकोटा स्टेडियम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक घर की छत पर मगरमच्छ पहुंच गया। इससे न सिर्फ दहशत फैल गई बल्कि हर कोई हैरान भी रह गया।

अब तक 26 लोगों की मौत

गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे। इस पुल से होकर पानी बह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए। गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहने के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और इस संकट से निपटने के लिए राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

बुधवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में शाम 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर से लेकर 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई। इस अवधि के दौरान देवभूमि द्वारका जिले के भानवद तालुका में 185 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार 29 अगस्त को सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article