देश

रोजा विवाद पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला जावेद अख्तर का समर्थन, कहा- ‘कट्टरपंथियों की न करें परवाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रोजा न रखने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के समर्थन में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सामने आए हैं। उन्होंने शमी को कट्टरपंथियों की बातों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए टीम की जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Image

शमी को मिला जावेद अख्तर का समर्थन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Roza Controversy : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रोजा न रखने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के समर्थन में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सामने आए हैं। उन्होंने शमी को कट्टरपंथियों की बातों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए टीम की जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शमी को मंगलवार को दुबई में खेले गए मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था। इस दृश्य के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने शमी की आलोचना करते हुए कहा था कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा न रखकर उन्होंने गुनाह किया है।

शमी को नकारात्मक टिप्पणियों को करना चाहिए नजरअंदाज -जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शमी को सभी नकारात्मक टिप्पणियों को नजरअंदाज करने और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना की। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शमी साहब, उन कट्टरपंथी मूर्खों की जरा भी परवाह मत कीजिए जिन्हें दुबई की झुलसाने वाली गर्मी में क्रिकेट के मैदान पर आपके पानी पीने से कोई समस्या है। यह उनका मामला नहीं है। आप उस महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी शुभकामनाएं आपके और पूरे टीम के साथ हैं। भारत ने मंगलवार के सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज कर रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!