माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, एम्स में चल रहा इलाज

Sitaram Yechury Health Condition: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी को एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम येचुकी के स्वास्थ्य पर बरीकी से नजर रख रही है।

Sitaram Yechury Health Condition: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर है और उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। सीताराम येचुरी को कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। यह जानकारी उनकी पार्टी की ओर से दी गई है। बयान में कहा गया है कि 72 वर्षीय येचुरी का एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में तीव्र श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा है।

CPM General Secretary Sitaram Yechury

सीताराम येचुरी की हालत गंभीर।

पार्टी ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम येचुरी के स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही है और येचुरी की हालत इस समय गंभीर है। येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

End of Feed