Covid 19 Cases in India Today: भारत में कोरोना के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार को 184 दिनों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। COVID-19 के 3,824 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है। रविवार को पिछले दिन की तुलना में 28% बढ़ गया। शुक्रवार को देश में 3,095 मामले और शनिवार 2995 मामले सामने आए थे।
ताजा संक्रमण के साथ भारत का COVID-19 टैली बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई। 24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से 1-1 मौत की सूचना मिली थी और 1 की केरल द्वारा पुष्टि की गई।
एक्टिव मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। रोजाना पॉजिटिविटी रेट 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.24 प्रतिशत रही।
कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
टीकाकरण दो साल पहले 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीकों की 2.2 अरब से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटों में दी गई 2,799 खुराकें शामिल हैं।
