बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका पर कब आएगा अदालत का फैसला? जानें क्या है मामला

Bansuri Swaraj vs Satyendra Jain: अदालत बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका पर संज्ञान लेने के संबंध में सोमवार को फैसला करेगी। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

Bansuri Swaraj vs Satyendra Jain

बांसुरी स्वराज vs सत्येंद्र जैन

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को लेकर अदालत अहम फैसला करने वाली है। दिल्ली की एक अदालत तीन फरवरी को यह तय कर सकती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

बांसुरी स्वराज के खिलाफ सत्येंद्र जैन ने दर्ज कराई थी शिकायत

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने शनिवार को इस मुद्दे पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।

आप नेता ने लगाया था आरोप- बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि अक्टूबर 2023 में कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा छापेमारी के दौरान जैन के घर से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। शिकायत में दावा किया गया है कि स्वराज ने यह भी कहा था कि जैन के घर से सोना के 1.8 किलोग्राम आभूषण और सोने के 133 सिक्के बरामद किए गए थे।

शिकायत में दावा किया गया है कि स्वराज ने जैन को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह टिप्पणी की थी। शिकायत में कहा गया है कि स्वराज ने जैन को ‘‘भ्रष्ट’’ और ‘‘धोखेबाज’’ कहकर उनकी मानहानि की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited