देश

लालू यादव, तेजस्वी, मीसा, राबड़ी देवी को राहत, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मिली जमानत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 11:14 AM IST

Land For Jobs Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू यादव समेत बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी। ये सभी कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।

Image

दिल्ली कोर्ट से लालू परिवार को मिली जमानत।

Photo : ANI

Land For Jobs Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू यादव समेत बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी। ये सभी कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे।

सीबीआई ने जमानत अर्जी का विरोध नहीं किया

इन सभी आरोपियों को बेल देते हुए स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने कहा कि मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है, यहां तक कि जांच एजेंसी की ओर से जमानत अर्जी का विरोध भी नहीं किया गया है। साथ ही कोर्ट ने मामले में ताजा आरोपपत्र सभी आरोपियों को उपलब्ध कराने का सीबीआई को निर्देश दिया।

दूसरी चार्जशीट में 17 लोगों के नाम

इससे पहले मामले में सीबीआई की ओर से दायर एक चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को पेश होने के लिए समन जारी किया। सीबीआई के मुताबिक कोर्ट में उसने अपनी दूसरी चार्जशीट दायर की है। दूसरी चार्जशीट में तत्कालीन रेल मंत्री, उनकी पत्नी, पश्चिम रेलवे के तत्कालीन जीएम, तत्कालीन दो सीपीओ, निजी कंपनी सहित 17 लोगों के नाम हैं।

क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला?

लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 के बीच यूपीए की सरकार में रेल मंत्री थे। लालू पर आरोप है कि उनके रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से अपने करीबी लोगों के नाम पर जमीन और प्लॉट आवंटित कराए। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article