अब ट्रेन में ATM से निकाल सकेंगे पैसा! पंचवटी एक्सप्रेस में देश की पहली एटीएम सुविधा का हो रहा परीक्षण

Train ATM Service: मध्य रेलवे का भुसावल मंडल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) के नवाचारी साधनों की खोज में एक अनूठी पहल करते हुए नए मानदंड स्थापित कर रहा है। भुसावल मंडल द्वारा चलती ट्रेन में देश की पहली ऑनबोर्ड एटीएम सेवा प्रारंभ करने के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

Train ATM Service: मध्य रेलवे का भुसावल मंडल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) के नवाचारी साधनों की खोज में एक अनूठी पहल करते हुए नए मानदंड स्थापित कर रहा है। रेलयात्रा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, भुसावल मंडल द्वारा चलती ट्रेन में देश की पहली ऑनबोर्ड एटीएम सेवा प्रारंभ करने के लिए परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र बैंक का समन्वय प्राप्त है।

ATM

ट्रेन में एटीएम सुविधा

इस विचार की शुरुआत भुसावल मंडल द्वारा आयोजित एक अभिनव गैर-किराया राजस्व ग्राहक संवाद बैठक में की गई थी। इस दूरदर्शी प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) ने नई नवाचारी गैर-किराया राजस्व विचार योजना (NINFRIS) के अंतर्गत औपचारिक योजना प्रस्तुत की।

End of Feed