Corruption Index 2023: करप्शन इंडेक्स में भारत कहां? पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना है भ्रष्टाचार; जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 05:19 PM IST

Corruption Index 2023: 180 देशों की सूची में पाकिस्तान 133वें नंबर पर है, तो वहीं बांग्लादेश 149 वें और अफगानिस्तान 162वें नंबर पर है। वहीं, रिपोर्ट में स्कोर के मामले में डेनमार्क ने टॉप किया है।

Corruption Index 2023: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 2023 के भ्रष्टाचार सूचकांक की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत को 93वें स्थान पर रखा गया है, जबकि बीते साल 2022 में भारत 85वें नंबर पर था। करप्शन इंडेक्स के मुताबिक, एक साल में भारत इस लिस्ट में आठ पायदान लुढ़क गया है, यानी भारत में करप्शन बढ़ गया है। बता दें, इस लिस्ट में जो देश पहले स्थान पर आता है, वहां सबसे कम भ्रष्टाचार होता है, वहीं रैंकिंग में जो देश जितना ऊपर होगा, वह उतना ही भ्रष्ट होगा।

Corruption Index 2023

करप्शन इंडेक्स 2023

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के इस करप्शन इंडेक्स 2023 में 180 देशों के नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग 93 है तो भारत का स्कोर 39 रहा है, जबकि2022 में यह 40 था। बता दें, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के अनुमानित स्तर के आधार पर देशों को शून्य (अत्यधिक भ्रष्ट) से 100 (बहुत स्वच्छ) के पैमाने पर रैंक करता है।

End of Feed