देश

भ्रष्टाचारी मित्र एक साथ आ गए हैं, लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें, पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को किया आगाह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 28, 2023, 08:56 PM IST

दिल्ली में बीजेपी के नए भवन के उद्घाटन के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये वही दल जो 2 सीट से लेकर 303 सीट तक पहुंचा है। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचारी मित्र एक साथ आ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के नए भवन का उद्घाटन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वर्ष 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचारी मित्र एक साथ आ गए हैं। भ्रष्टाचार रुकेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। किसी भी हाल में भष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रूकेगी। वो कितने भी झूठे आरोप लगाएं देश सब जानता है। जहां जाता हूं लोग कहते हैं रूकना मत। मुझे जेल में डालने के लिए क्या-क्या नहीं किया। बीजेपी को डगर-डगर परिवारवाद से लड़ना है। जातिवाद से लड़ना है। कर्यकर्ता लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है, ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है, ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। देश भर में बीजेपी एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। परिवार संचालित राजनीतिक दलों में बीजपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं। आज उत्तर से दक्षिण तक पूरब से पश्चिम तक, बीजेपी एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है।

उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत मिला। यह भावनात्मक रूप से आवेशित वातावरण था और उस तूफान में हम लगभग मिटा दिए गए थे। हालांकि, हमने कभी उम्मीद नहीं खोई। हमने जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया। इमरजेंसी में लोकतंत्र की रक्षा के लिए दल को आहूत किया। हम हताश नहीं हुए और जनता के बीच गए। उन्होंने कहा कि ये वही दल जो 2 सीट से लेकर 303 सीट तक पहुंचा है।

पीएम ने कहा कि आज भारत को रोकने के लिए इस नींव पर चोट की जा रही है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे- जनसंघ को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जनसंघ और भाजपा को मिटाने की अनेक बार कोशिशें हुईं, लेकिन वो पूरी तरह नाकाम रहे।

भाजपा का संस्कार 'श्रमेव जयते'!

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा केन्द्रीय कार्यालय विस्तार के लोकार्पण के पहले कार्यालय के निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले कर्मियों से मुलाकात की। आज बीजेपी केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि बीजेपी भारत की सबसे futuristic पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना।

BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है।

BJP एक व्यवस्था है,

BJP एक विचार है,

BJP एक संगठन है,

BJP एक आंदोलन है।

बीजेपी पहली ऐसी पार्टी है, जिसने पार्टी की व्यवस्था में संवैधानिक रूप से महिलाओं के लिए पद की व्यवस्था की है। बीजेपी पहली ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को नए अवसर देने के लिए निरंतर तत्पर रहती है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article