Corona Virus: देशभर में घटे कोविड के मरीज, लगातार दूसरे दिन 119 केस हुए कम; अब 7,264 एक्टिव केस

देशभर में कोरोना केस में लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 119 एक्विट कोविड केस घटे हैं। वर्तमान में देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 7,264 है। वहीं 15 जून को भी देशभर में कोविड से संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई।

Corona Case in India: भारत में कोविड-19 संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। लगातार दूसरे दिन देशभर में संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूरे भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड संक्रमण के 119 एक्टिव केस घटे हैं।

Corona Virus

सांकेतिक फोटो

किस राज्य में हैं कितने कोविड मरीज?

केरल में एक्टिव मामलों की संख्या भी दो हजार से नीचे आ चुकी है। हालांकि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 37 और लोग संक्रमित हुए हैं, जिससे यहां कोरोना मरीजों की संख्या 275 हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केरल में संक्रमण के 87 केस घटे हैं। उसके अलावा महाराष्ट्र में 38, दिल्ली में 33, तमिलनाडु में 23, गुजरात-हरियाणा में 8-8, पंजाब में 7, आंध्र प्रदेश में 6, असम में 4, उत्तराखंड में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, पुडुचेरी में एक की गिरावट दर्ज हुई है।

End of Feed