देश

Death from Corona: राजधानी दिल्ली में फिर डरा रहा कोरोना, एक मरीज की मौत, 83 नए केस आए सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 11:40 PM IST

corona death in delhi:देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस घातक बीमारी से एक शख्स की मौत भी हुई है।

Image

दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है

Photo : iStock

corona in delhi: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं।इस साल कोरोना से यह दूसरी मौत है, इससे पहले 9 जनवरी को एक मौत हुई थी, वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 1423 टेस्ट हुए हैं और 83 नए मामले आए हैं

बात अगर देश की करें तो भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,96,984 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,559 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,808 हो गई है। वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी 6,559 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,59,617 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article