देश

झारखंड में धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश, दर्जनों महिलाओं ने की घर वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 09:36 AM IST

आदिवासी इलाकों में पहले भी धर्मांतरण के मामले सामने आते रहे हैं। झारखंड के गिरिडीह में ऐसा भी मामले सामने आया है।

आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण की बात नई नहीं है। इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि ईसाई मिशनरी लालच देकर गरीब समाज से जुड़े लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आया। बताया जा रहा है कि बगोदर प्रखंड में करीब 10 से 12 महिलाओं का धर्मांतरण किया गया था। हालांकि अब उनकी पूरे विधि विधान के साथ घर वापसी हुई है। गिरिडीह में जब हिंदू संगठनों को जब पता चला कि ईसाई मिशनरियों ने यीशू के चमत्कार और लालच देकर धर्मांतरण कराया है तो वो उस इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से समझाया। जिसके बाद धर्म बदलने वाली महिलाओं ने हिंदू धर्म में वापस लौटने का फैसला किया। महिलाओं को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म में शामिल कर लिया गया। घर वापसी करने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्हें खुशी है कि समाज ने उन्हें अपना लिया है।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि ईसाई मिशनरियां इस तरह का काम कर रही हैं। गरीब समाज की महिलाओं को वो निशाना बनाती हैं। कभी लालच, कभी चमत्कार तो कभी भय दिखाकर वो इस तरह के काम में शामिल हैं। राज्य सरकार का ध्यान इस तरह की घटनाओं पर नहीं है। हालांकि जब उन लोगों को जानकारी मिलती है तो वे समझा बुझा कर घर वापसी कराते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article