आंध्र की सियासत में गरमाया लैंड डील का मुद्दा; जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने टीडीपी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

TDP vs YSRCP: दक्षिण की सियासत में इन दिनों एक नए मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। विशाखापट्टनम जमीन डील (Visakhapatnam Land Deal) पर नया विवाद शुरू हो गया है। आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

South Politics: आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी), ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर एक बड़े भू-घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि विशाखापट्टनम में लगभग ₹3,000 करोड़ की सरकारी जमीन को हाल ही में रजिस्टर हुई एक कंपनी ‘उरसा क्लस्टर्स’ को बेहद कम कीमत पर सौंप दिया गया।

YSRCP Slams TDP

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने सत्ताधारी टीडीपी पर लगाए ये आरोप।

सत्ताधारी पार्टी पर वाईएसआर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के मुताबिक, ‘उरसा’ कंपनी की स्थापना 12 फरवरी 2025 को हुई थी और इसके पास कोई व्यावसायिक इतिहास नहीं है। दस्तावेज़ों के अनुसार, कंपनी का पंजीकृत पता एक छोटे मकान में है, और पिछले चार वर्षों के बिजली बिलों से संकेत मिलता है कि वहां कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं हुई।

End of Feed