NEET-UG: फिजिक्स के एक सवाल पर आई सुप्रीम कोर्ट में विचित्र स्थिति, करना पड़ा विशेषज्ञों की समिति का गठन

नीट-यूजी (NEET-UG) की परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाओं समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिनभर चली सुनवाई के दौरान न्यायालय को भौतिकी के एक प्रश्न को लेकर विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा।

NEET-UG Hearing: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक प्रोफेसर ने सोमवार को कहा कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा (NEET-UG Exam) में पूछे गए भौतिकी के एक विवादास्पद प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर था, दो नहीं, जिसकी वजह से सर्वोच्च न्यायालय ने गतिरोध को हल करने के लिए आईआईटी-दिल्ली को विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण विवादों में घिरी नीट-यूजी (NEET-UG) की परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाओं समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिनभर चली सुनवाई के दौरान न्यायालय को भौतिकी के एक प्रश्न को लेकर विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा।

NTA supreme court

NEET-UG पर सुनवाई

तर्क दिया गया कि प्रश्न के दो सही उत्तर थे

यह तर्क दिया गया कि प्रश्न के दो सही उत्तर थे और जिन परीक्षार्थियों ने दो सही उत्तरों में से एक उत्तर दिया था, उन्हें चार अंक दिए गए। कुछ वकीलों ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों के तीन समूह थे, जिनमें से एक समूह को सही उत्तर के लिए माइनस पांच अंक मिले, दूसरे समूह को एक अन्य सही उत्तर के लिए चार अंक मिले, तथा तीसरे समूह में वे लोग शामिल थे, जिन्होंने या तो जानकारी के अभाव में या फिर नकारात्मक अंक मिलने के डर से सवाल छोड़ दिया था। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया गया कि इससे सफल परीक्षार्थियों की मेरिट सूची पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।

End of Feed