देश

बजट में बिहार में बहार...,वित्तमंत्री ने खोला खजाना तो क्या बोले नीतीश कुमार, स्पेशल स्टेटस का क्या हुआ?

Nitish Kumar on Budget: बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से कहा था कि हमें या तो विशेष दर्जा दें या विशेष पैकेज दें। अब उन्होंने कई चीजों के लिए सहायता की घोषणा की है।

Image

नीतीश कुमार।

Nitish Kumar on Budget: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेश हुए बजट में बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। बिहार को चार नए एक्सप्रेस-वे और सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा यहां 21 हजार करोड़ रुपये से पावर प्लांट, बाढ़ से निपटने के लिए 11500 करोड़ और नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का प्रावधान किया गया।

केंद्र की तरफ से बिहार को यह तोहफा स्पेशल स्टेटस की मांग के बीच दिया गया है। दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई थी। अब नीतीश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने बिहार को दिए गए स्पेशल पैकेज पर खुशी जाहिर की है।

ये तो बस शुरुआत है

नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने लगातार बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की बात की है, मैंने एनडीए से भी इसके लिए कहा है। मैंने उनसे कहा कि हमें या तो विशेष दर्जा दें या विशेष पैकेज दें। अब उन्होंने कई चीजों के लिए सहायता की घोषणा की है। हम विशेष दर्जे की बात कर रहे थे और बहुत से लोगों ने कहा कि विशेष दर्जे का प्रावधान बहुत पहले ही समाप्त कर दिया गया है। इसलिए, इसके बजाय बिहार की मदद के लिए सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने अब इसकी शुरुआत कर दी है।

केंद्र ने ठुकराई थी स्पेशल स्टेटश की मांग

बता दें, बजट से पहले ही ऑल पार्टी मीटिंग में जदयू की ओर से बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग की गई थी। इसके बाद वित्त राज्य मंत्री ने अपने जवाब में कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। अब केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा कर दी है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!