अदालत की चौखट पर रणवीर इलाहाबादिया, सुप्रीम कोर्ट में लगाई जल्द सुनवाई की गुहार; तो CJI ने खारिज की अपील

Ranveer Allahbadia: इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अपनी विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए रणवीर ने खुद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा पहुंचे और ये अपील की कि उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए। यूट्यूबर की इस याचिका को सीजेआई ने खारिज कर दिया।

Ranveer Allahbadia Reached Supreme Court: इंडियाज गॉट लेटेंट शो में विवादित टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यूट्यूबर ने तुरंत सुनवाई की मांग की लेकिन सीजीआई ने जल्द तारीख देने से इनकार कर दिया। रणवीर संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत रिट याचिका दायर की थी, जिसे शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के सामने पेश किया गया।

Ranveer Allahbadia Reached Supreme Court

रणवीर इलाहाबादिया को झटका।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अपील

सीजेआई खन्ना ने कहा कि सुनवाई की तारीख पहले ही तय हो चुकी है। उन्होंने इसे तुरंत सुनवाई के लिए स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इलाहाबादिया ने अपने खिलाफ किसी (विभिन्न राज्यों में दर्ज केस) भी तरह के एक्शन से बचने के लिए ये कदम उठाया है। पॉडकास्टर ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बलपूर्वक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है।

End of Feed