दिल्ली में पानी के गलत बिल आ रहे हैं, वित्त सचिव कह रहे फाइल पर कमेंट नहीं दूंगा...विधानसभा में केजरीवाल ने रोया दुखड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 02:12 PM IST

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आ रहे हैं। सत्ता पक्ष इसे ठीक करने के लिए कह रहा है, जबकि विपक्ष कह रहा है कि बिल ठीक नहीं होने चाहिए।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार की नीति लागू नहीं हो रही है इसलिए आज चर्चा की जा रही है। इस दौरान उन्होंने पानी बिल से लेकर दिल्ली को को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मामला उठाया। विधानसभा में अपने भाषण में केजरीवाल ने क्या-क्या कहा पढ़ें।

Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल (File photo)

दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आ रहे हैं...

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आ रहे हैं। सत्ता पक्ष इसे ठीक करने के लिए कह रहा है, जबकि विपक्ष कह रहा है कि बिल ठीक नहीं होने चाहिए। यह दिल्ली को लेकर बड़ी विसंगति है। दिल्ली कहने को तो आधा राज्य है, लेकिन मेरे हिसाब से 5 परसेंट भी राज्य नहीं है। अगर यह पूर्ण राज्य होता तो किसी अफसर की हिम्मत नहीं थी कि मंत्री और मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करके वह अपने पद पर रह जाता, वह तुरंत सस्पेंड कर दिया जाता।

End of Feed