चुनावों में कांग्रेस को क्यों मिली करारी? CWC की बैठक में नतीजों पर हुआ मंथन

Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर मंथन हुआ। सीडब्ल्यूसी की बैठक दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी, केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुई।

CWC Meet on Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इतनी बुरी तरह हार क्यों मिली? हरियाणा में भी कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ऐसे में सवाल ये उठने लगे कि क्या कांग्रेस अपनी कमियों को नजरअंदाज कर चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है? ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों तथा कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

Congress Working Committee meeting

CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी।

चुनावी नतीजों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने किया मंथन

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुई इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति चुनाव नतीजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय जाहिर कर सकती है।

End of Feed