देश

कांग्रेस 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' की करेगी शुरुआत; सामने आया पूरा प्लान

CWC Meeting: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेगी। इसके जरिए गांव-गांव, कस्बा-कस्बा, शहर-शहर में राष्ट्रीय पद यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को संजीवनी मिली और यह हमारी राजनीति में एक परिवर्तन कारी क्षण था।

Image

कांग्रेस (फोटो साभार: INCIndia)

Photo : Twitter

CWC Meeting: कांग्रेस 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेगी। इसके जरिए गांव-गांव, कस्बा-कस्बा, शहर-शहर में राष्ट्रीय पद यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।

कब तक चलेगी पद यात्रा?

जयराम रमेश ने बताया कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकाली जाएगी। गांव-गांव, कस्बा-कस्बा, शहर-शहर हर राज्य में यह यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

जयराम रमेश ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में संविधान, आर्थिक व्यवस्था, लोकतंत्र, चुनाव आयोग सहित अन्य मुद्दे शामिल होंगे। हम मानते हैं कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को संजीवनी मिली और यह हमारी राजनीति में एक परिवर्तन कारी क्षण था। इसके बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हुई और अब 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे।

'जय बापू, जय भीम' अभियान

सीडब्ल्यूसी बैठक में फैसला किया गया कि कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा और साल भर तक देश भर में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने से ही 'जय बापू, जय भीम और जय संविधान' अभियान शुरू होगा जो अगले एक साल तक चलेगा। वेणुगोपाल के अनुसार, इस अभियान के तहत पदयात्रा होगी तथा जिला और राज्य स्तर पर जनसभाओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा, ''इस अभियान में हम संविधान पर हमले की बात उठाएंगे। इसके साथ महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी उठाएंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article