कांग्रेस का भी वही हश्र होगा जो अनुच्छेद 370 और 35ए का हुआ, बोले योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव की निंदा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसका वही हश्र होगा जो कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए का हुआ।

CM Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पर निशाना साधते हुए अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के दोनों दलों के आह्वान की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री छठ पूजा के अवसर पर लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इन अनुच्छेदों को बहाल करने का प्रस्ताव लाने के घटनाक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश और घाटी को फिर से आतंकवाद की आग में धकेलना चाहते हैं।

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

विघटनकारी नीतियों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा

उन्होंने कहा, इनसे जम्मू कश्मीर का विकास और वहां के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इनकी विघटनकारी नीतियों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश के 140 करोड़ वासी हर हाल में देश की एकता तथा अखंडता के लिए दृढ़ता से खड़े हैं और इससे खिलवाड़ करने वालों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस इस प्रस्ताव का विरोध नहीं करती है तो उसका भी वही हश्र होगा जो अनुच्छेद 370 और 35ए का हुआ। मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब हम जाति, मजहब में बंट जाते हैं तो दूसरे हम पर राज करते हैं।

End of Feed