राहुल गांधी की सजा पर रोक का कांग्रेस ने यूं किया स्वागत, मोदी सरनेम मामले में SC ने दी राहत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2023, 02:29 PM IST

Rahul Gandhi SC News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस नेता को आखिर दो साल की सजा क्यों दी जा रही है। होई कोर्ट की ओर से सजा की वजह नहीं बताना राहुल को राहत मिलने का आधार बना है।

Rahul Gandhi Supreme Court Latest News: मोदी सरनेम मानहानि मामले में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। शीर्ष अदालत ने उन्हें सूरत कोर्ट से मिली दो साल की सजा पर रोक लगा दी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस नेता को आखिर दो साल की सजा क्यों दी जा रही है। होई कोर्ट की ओर से सजा की वजह नहीं बताना राहुल को राहत मिलने का आधार बना है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया कि 'यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते-जय हिंद।'

congress

मोदी सरनेम मामले में राहुल की दो साल की सजा पर एससी ने रोक लगाई।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया है। पार्टी एवं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

End of Feed