'छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रही कांग्रेस'; धर्मेंद्र प्रधान ने लंबे-चौड़े पोस्ट में राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रही है।

पीएम आवास के पास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। भाजपा का कहना है कि मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने संसद में सार्थक चर्चा के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी।

rahul gandhi dharmendra pradhan

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर बोला हमला।

अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर आम लोगों को असुविधा पहुंचाई और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ताक पर रख दिया।

End of Feed