कांग्रेस की अहम बैठक में बिहार चुनाव पर मंथन, इन 6 प्वाइंट पर खास चर्चा, जानिए क्या-क्या हुई बात

राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठन और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

Congress Leaers Strategy For Bihar Assembly Polls: कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया कि विधानसभा चुनाव में वह इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और मुख्यमंत्री के चेहरे और सीट बंटवारे के बारे में कोई फैसला सभी साथी दल सामूहिक रूप से लेंगे। बिहार में इंडिया गठबंधन के स्वरूप को महागठबंधन के नाम से जाना जाता है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ा दल है। उसके अलावा कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी भी महागठबंधन में शामिल हैं।

congress meeting

बिहार चुनाव पर कांग्रेस का मंथन

बैठक के 6 अहम प्वाइंट

  1. बिहार के अध्यक्ष-प्रभारी,वरिष्ठ नेता ,विधायक सभी आरजेडी के साथ गठबंधन के पक्ष में।
  2. सम्मानजनक सीटों के साथ गठबंधन के पक्ष में, सीटों की संख्या पर आज की बैठक में नही हुई चर्चा।
  3. बैठक में एक मौजूदा सांसद ने कहा, हमें अगर आरजेडी की जरूरत है तो उन्हें भी कांग्रेस का हाथ देगा मजबूती।
  4. ज्यादातर सिटिंग विधायकों ने राहुल गांधी के सामने कहा कि जनता में ये संदेश जाना ठीक नहीं कि सिटिंग विधायकों का टिकट कटेगा। हमें पार्टी की तरफ से निर्देश मिले ताकि हम क्षेत्र में काम करना शुरू करें।
  5. गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए 15 दिन के अंदर कमिटी का गठन करेगी कांग्रेस।
  6. सीट शेयरिंग में कांग्रेस को मिली सीटों पर 2 महीने पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाए।

End of Feed