'रेलवे की नाकामी और सरकार की लापरवाही...', राहुल गांधी ने भगदड़ पर उठाए सवाल; कांग्रेस ने की ये मांग

Congress Slams Modi Government: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ लेकर सवाल खड़ा किया है। और कहा कि कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद और परेशान करने वाली है। यह घटना एक बार फिर रेलवे की विफलता और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।

Rahul Gandhi raised Questions on Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Rahul Gandhi raised Questions on Stampede at New Delhi Railway Station

राहुल गांधी ने रेलवे और सरकार पर उठाया सवाल।

खड़गे ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक हैं। हमारी मांग है कि मृतकों व घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए और गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों के परिजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों को तत्काल इलाज हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।'

End of Feed