2026 के रण के लिए कांग्रेस रेडी: 5 राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त; बघेल को असम तो पायलट को यहां की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इससे पहले पार्टी ने इन राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सौंपी थी।

कांग्रेस ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने पांच राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं, उनमें असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्तियां संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की सिफारिश पर की हैं।

Congress Plan for Assembly Election

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?

असम पर कांग्रेस का विशेष फोकस

असम के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में असम से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ सप्तगिरि उलाका,इमरान मसूद और श्रीवेला प्रसाद को बतौर सदस्य शामिल किया गया था।असम में 2026 के चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में है और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क कांग्रेस के सामने बड़ी बाधा है।

End of Feed