देश

कर्नाटक से खरगे तो तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवती को राज्यसभा भेजने की तैयारी में कांग्रेस; 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन करगे का राज्यसभा जाना तय हो गया है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन करगे का राज्यसभा जाना तय हो गया है। कांग्रेस ने कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान शामिल हैं।

कांग्रेस ने किस-किस को दिया टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को मौका दिया गया है। राजस्थान से नीरज ढांगी को, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवती और झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया है। जबकि कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा, पवन खेड़ा और मंसूल अली खान को टिकट दिया गया है।

खरगे कब दाखिल करेंगे नामांकन?

मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि खरगे बेंगलुरु में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वह एक बार फिर से कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए। वह वर्तमान में भी अपने गृह राज्य से ही उच्च सदन के सदस्य हैं और 25 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

किस-किसका खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा सदस्य के रूप में खरगे के अलावा भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा तथा जनता दल (सेक्युलर) के एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने वाला है, जिसके मद्देनजर इन चार सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं।

कब होगा राज्यसभा चुनाव?

कर्नाटक की चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना बीते सोमवार को जारी की गई, जिसके तहत मतदान 18 जून को होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है। मतगणना 18 जून को ही मतदान की समाप्ति के बाद की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article