Imran Pratapgarhi mafia don Mukhtar Ansari viral video:कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी का माफिया डॉन अतीक अहमद की शान में शायरी पढ़ते इमरान प्रतापगढ़ी का यह वीडियो आपने देखा ही होगा, अब जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की शान में शायरी पढ़ते इमरान प्रतापगढ़ी का पुराना वीडियो सामने आया है।
गौर हो कि इससे पहले अतीक अहमद की शान में इमरान प्रतापगढ़ी का मुशायरा वायरल हुआ था, जिसके बाद से कांग्रेस की फजीहत हो रही थी।
इमरान इस समय कर्नाटक में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी हैं इस सभा में अतीक अहमद भी मौजूद था और अपनी तारीफें सुन रहा था, इमरान प्रतापगढ़ी के मुशायरे वाला यह वीडियो पुराना है, लेकिन अतीक की मौत के बाद इसकी फिर से चर्चा हो रही है।
गौर हो कि अतीक का साथ देने वाले सभी लोग फरार हैं वहीं पुलिस पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है उसका बेटा असद एक एनकाउंटर में मारा जा चुका है और उसके भाई की भी उसके साथ ही हत्या कर दी गई थी।
