देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- पीएम मोदी की चुप्पी मणिपुर के लोगों के साथ अन्याय

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 27, 2024, 09:20 PM IST

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की पार्टी इकाई के अध्यक्ष के साथ पिछले दिनों कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी राज्य के लोगों के साथ अन्याय बताया।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र

Photo : Times Now Digital

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की पार्टी इकाई के अध्यक्ष के साथ पिछले दिनों कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और आग्रह किया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उचित कदम उठाए जाएं। खरगे ने पत्र में कहा कि 24 जनवरी को इंफाल में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिस दौरान मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक केसम मेघचंद्र की पिटाई की गई।

मणिपुर का समाज पूरी तरह से बंट गया- खरगे

खरगे ने दावा किया, ‘‘यह हैरान कर देने वाली घटना केंद्रीय सुरक्षा बलों और गुप्तचर सेवा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हुई। अब तक राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्रालय द्वारा इस घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’ खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए पिछले दिनों मणिपुर के अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि मणिपुर का समाज पूरी तरह से बंट गया है तथा वहां लोगों को राहत, शांति और न्याय के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने पत्र में यह दावा भी किया कि मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि मणिपुर में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

End of Article