देश

'उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, उनकी हिंदी अच्छी होगी, लेकिन काम अच्छे नहीं हैं', निर्मला पर खड़गे का कटाक्ष

नेहरू पर हमले के लिए निर्मला सीतारमण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटाक्ष किया, राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि सीतारमण भले ही 'आर्थिक विशेषज्ञ' हों, लेकिन उनके काम अच्छे नहीं हैं।

Image

निर्मला सीतारमण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटाक्ष किया

संविधान पर बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निर्मला सीतारमण के हमले पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने खुद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से स्नातक किया है। राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि सीतारमण भले ही 'आर्थिक विशेषज्ञ' हों, लेकिन उनके काम अच्छे नहीं हैं।

'मुझे उन्हें बताना होगा कि मैं भी पढ़ना जानता हूं। मैंने नगर पालिका स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने (निर्मला सीतारमण) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यह तय है कि उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, उनकी हिंदी अच्छी होगी, लेकिन उनके काम अच्छे नहीं हैं' खड़गे ने चुटकी ली।

खड़गे ने सीतारमण पर पलटवार तब किया जब वित्त मंत्री ने नेहरू पर 1951 में संविधान में संशोधन करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया। भाजपा पर गांधी परिवार को गाली देने का आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा कि 'जो लोग तिरंगे, अशोक चक्र और संविधान से नफरत करते थे' वे आज संविधान पर शिक्षा दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'वे लोग जो राष्ट्रीय ध्वज से नफरत करते हैं, जो हमारे 'अशोक चक्र' से नफरत करते हैं, जो संविधान से नफरत करते हैं... ऐसे लोग हमें सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जब संविधान बनाया गया, तो इन लोगों ने इसे जला दिया। जिस दिन संविधान को अपनाया गया, उसी दिन उन्होंने रामलीला मैदान (दिल्ली में) में बाबासाहेब अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी के पुतले जलाए।' खड़गे ने राहुल गांधी के आरोप को दोहराते हुए कहा कि RSS नेताओं ने भारत के संविधान का विरोध किया क्योंकि यह मनुस्मृति पर आधारित नहीं था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article