अपना जन्मदिन आज नहीं मनाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले-'ताकत से दिया जा रहा छात्रों की आवाज का जवाब'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'इन्हीं पीड़ादायक परिस्थितियों को देखते हुए, मैंने आज अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है। मैं कांग्रेस के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और उन सभी देशवासियों का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कल पूरे देश ने एक दर्दनाक दृश्य देखा। एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन को सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों से कुचल दिया। न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाज का जवाब संवाद से नहीं, बल्कि बल प्रयोग से दिया गया। यह किसी भी 'लोकतंत्र की जननी' के लिए अपने युवाओं के साथ व्यवहार करने का तरीका नहीं हो सकता।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है-खरगे

खरगे ने कहा, 'इन्हीं पीड़ादायक परिस्थितियों को देखते हुए, मैंने आज अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है। मैं कांग्रेस के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और उन सभी देशवासियों का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आपका स्नेह मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान है और मैं आप सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। लेकिन आज उत्सव का दिन नहीं है। आज जवाबदेही तय करने और लोकतंत्र की बहाली की मांग करने का दिन है।'

End of Feed