भक्त चरण दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त, खरगे का फैसला

ओडिशा कांग्रेस के लिए अपनी कार्ययोजना के बारे में पूछे जाने पर भक्त चरण दास ने कहा कि वह लोगों तक पहुंचेंगे और जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

Bhakta Charan Das: कांग्रेस नेताभक्त चरण दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दास को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था। भक्त चरण दास अतीत में लोकसभा के सदस्य रहने के साथ बिहार के कांग्रेस प्रभारी भी रहे हैं।

Bhakt charan das

भक्त चरण दास (फोटो- X)

सोनिया-राहुल-खरगे का जताया आभार

नवनियुक्त ओपीसीसी प्रमुख दास ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, मुझ पर भरोसा जताने और इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभारी हूं। दास ने कहा, मैं राज्य के सभी कांग्रेस नेताओं से सभी मतभेदों को भुलाकर लोगों के कल्याण और लाभ के लिए मिलकर काम करने की अपील करूंगा। ओडिशा कांग्रेस के लिए उनकी कार्ययोजना के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा कि वह लोगों तक पहुंचेंगे और जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

End of Feed