असम में कांग्रेस की नई रणनीति: हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ आक्रामक अभियान

Assam Assembly Election: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ आक्रामक रणनीति बनाने का फैसला किया है। हाल ही में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में असम कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ एक साल पहले से ही हल्ला बोला जाएगा।

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ आक्रामक रणनीति बनाने का फैसला किया है। हाल ही में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में असम कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ एक साल पहले से ही हल्ला बोला जाएगा।

Congress

हिमन्त बिश्व शर्मा के खिलाफ आक्रामक मोड में कांग्रेस

गौरव गोगोई को मिल सकती है असम कांग्रेस की कमान

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द ही गौरव गोगोई को असम कांग्रेस की कमान सौंप सकती है। गौरव, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं और हालिया लोकसभा चुनाव में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहे। कांग्रेस अब असम में चुनाव को हिमन्त बिश्व शर्मा बनाम गौरव बनाने की योजना पर काम कर रही है।

End of Feed