कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Imran Masood on Waqf law: वक्फ कानून को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 'हम एक घंटे में इसका इलाज करना जानते हैं, जिस दिन आ जाएंगे उस दिन घंटे भर में इसका इलाज कर देंगे...', हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम मिली काउंसिल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इमरान मसूद ने कहा, 'मस्जिद नहीं होगी तो नमाज कहां पढ़ेंगे, कब्रिस्तान नहीं होंगे तो दफनाए कहां जाएंगे, ईदगाह की तो बात ही छोड़ दीजिए, हम सत्ता में आए तो इसका इलाज घंटेभर में कर देंगे।'
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं बल्कि संविधान की है। इमरान मसूद ने लोगों से अपील की कि वे कानूनी दायरे में रहकर विरोध करें।
अपने भाषण में कहा 'समंदर में तूफान बहुत है और जब तूफान हो तो तूफान का सामना बड़ा जहाज करता है, कश्तियां नहीं कर पाती... इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कश्तियों की सवारी छोड़कर जहाज की सवारी की तैयारी करिए..., एक ही रास्ता है और कोई रास्ता नहीं है'
इमरान मसूद ने संविधान के दायरे में रहकर वक्फ कानून के विरोध का आह्वान किया और कहा था कि जहां-जहां हमारी सरकारें हैं, विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां-वहां ये कानून किसी हाल में लागू न हो।
