देश

Waqf Law: 'सत्ता में आए तो घंटे भर में इलाज कर देंगे...' वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान -Video

Imran Masood on Waqf law: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ कानून को लेकर कहा कि 'हम एक घंटे में इसका इलाज करना जानते हैं ...

Image

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Imran Masood on Waqf law: वक्फ कानून को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 'हम एक घंटे में इसका इलाज करना जानते हैं, जिस दिन आ जाएंगे उस दिन घंटे भर में इसका इलाज कर देंगे...', हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम मिली काउंसिल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इमरान मसूद ने कहा, 'मस्जिद नहीं होगी तो नमाज कहां पढ़ेंगे, कब्रिस्तान नहीं होंगे तो दफनाए कहां जाएंगे, ईदगाह की तो बात ही छोड़ दीजिए, हम सत्ता में आए तो इसका इलाज घंटेभर में कर देंगे।'

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं बल्कि संविधान की है। इमरान मसूद ने लोगों से अपील की कि वे कानूनी दायरे में रहकर विरोध करें।

अपने भाषण में कहा 'समंदर में तूफान बहुत है और जब तूफान हो तो तूफान का सामना बड़ा जहाज करता है, कश्तियां नहीं कर पाती... इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कश्तियों की सवारी छोड़कर जहाज की सवारी की तैयारी करिए..., एक ही रास्ता है और कोई रास्ता नहीं है'

इमरान मसूद ने संविधान के दायरे में रहकर वक्फ कानून के विरोध का आह्वान किया और कहा था कि जहां-जहां हमारी सरकारें हैं, विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां-वहां ये कानून किसी हाल में लागू न हो।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article